आतंकीयों को हथियार सप्लाई करने के इल्ज़ाम में जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो कांस्टेबल गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो कांस्टेबल को हथियार सप्लाई करने के इल्ज़ाम में गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों पुलिसकर्मी पर इल्ज़ाम है कि हिज्बुल जैसे आंतकवादी संगठन को हथियार सप्लाई करते थे।

कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने इस गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि यही दोनों पुलिसकर्मी हिज्बुल आतंकीयों को हथियार मुहैया कराने का काम करते थे।

मालूम हो कि इससे पहले शोपियां की पुलिस सर्किट हाउस के करीब से शक के आधार पर दो शख्स को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इसकी पहचान आदिल अहमद नगरू के रुप में की थी। पुलिस के मुताबिक इस शख्स के पास से एके-47 समेत काफी हथियार बरामद किए थे।