आदिवासियों की तरह मुसलमानों को भी मिले रिजर्वेशन : शकील अहमद

रांची़ : मुसलमानों को आदिवासियों की तरह रिजर्वेशन मिलना चाहिए़। झारखंड के मुसलमान अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे है़ं। ये बातें कांग्रेस अक्लियत महकमा के रियासती सदर शकील अख्तर अंसारी ने कही़। वे इतवार को पार्टी दफ्तर में सहाफियों से बातचीत कर रहे थे़।

उन्होंने कहा कि झारखंड की सियासी, कल्चर व जेओग्रफिकल बनावट की तजवीज की जाये, तो झारखंड में मुसलमान भी आदिवासियों की तरह दूर दराज़ गांवों में रहते है़ं। मुसलमानों के मुफाद की कोई बात नहीं करता है़। नये रियासत तशकील में मुसलमानों की भी किरदार रही है़। मुसलमानों को हकूक से महरूम नहीं किया जा सकता है़।

मुसलमानों के साथ सरकार दोहरी पालिसी चला रही है़। साबिक की यूपीए सरकार ने मुसलमानों के तरक्क्की के लिए शुरुवात की थी़। मौजूदा एनडीए की सरकार इस सिम्त में फिक्रमंद नहीं है़। अक्लियत तरक्की की मंसूबा पर सरकार का ज़ेहन नहीं है़। मौके पर कांग्रेस लीडर डॉ केपी अहमद, अख्तर अली, अख्तर हुसैन, तौकीर अख्तर व नसीम अख्तर मौजूद थे़।