आरएलडी नहीं करेगी सपा—कांग्रेस से गठबंधन

शम्स तबरेज़—लखनऊ: कई दिनों से चल रहे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से राष्ट्रीय लोक दल के बीच होने वाले गठबंधन के उम्मीदों पर आज पानी फिर गया।सीटों के बटवारे को लेकर सहमति नहीं बन पाने के कारण गठबंधन की बातचीत टूट गई।
अब आरएलडी छोटे दलो से गठबंधन करके चुनाव लड़ेगी।
आरएलडी से गठबंधन के लिए समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को जिम्मेदारी दी थी। कांग्रेस और आरएलडी के बीच कई दौर की बातचीत के बाद भी सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बनी। रालोद ने 36 सीटों की मांग की थी, लेकिन कांग्रेस से ज्यादा सीट देने को तैयार नहीं हुई।

आरएलडी 30 सीट तक लडऩे को तैयार थी। लेकिन कांग्रेस 23 सीटों तक ही सीमित रह गई। पहले चरण में जिन 73 सीटों पर मतदान होगा है, वहां 2012 में आरएलडी ने 9 सीट पर जीत हासिल किया और 12 पर दूसरे नंबर पर रही थी। इस तरह कम से कम 21 सीटों पर उसका दावा था।

कांग्रेस उसे अघिकतम 12 से 15 तक सीट देने से आगे नहीं बढ़ी। आरएलडी के दावेदारी वाली कई सीट कांग्रेस खुद लडऩा चाहती थी। दोनों दलों के बीच गठबंधन की बात बुधवार को ही टूट गई थी। बृहस्पतिवार को एक बार फिर कोशिशें हुई लेकिन आरएलडी ने सीटों को लेकर बहुत ज्यादा झुकने से तैयार नहीं हुई। सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंद ने स्पष्ट कहा कि रालोद से गठबंधन के लिए कोई बात नहीं हो रही है। सपा का गठबंधन केवल कांग्रेस के साथ हो रहा है।