आशिक का हाथ खींचते हुए माशूका पहुंची थाना

जगन्नाथपुर थाने में मौजूद पुलिस इतवार को उस वक्त परेशान हो गये, जब एक माशूका अपने आशिक को खींचते हुए थाना पहुंची और पुलिस से उससे शादी कराने की गुहार लगाने लगी। लड़की के साथ उसके कुछ साथी भी थे।

लड़की की शिकायत थी कि वह लड़के से इश्क़ करती है, लेकिन लड़का शादी से इनकार कर रहा है। लड़की हेथू गांव की है, जबकि लड़का खूंटी का रहनेवाला है। बाद में पुलिस ने मुदाखिलत कर मामले को किसी तरह शांत कराया। जानकारी के मुताबिक लड़का और लड़की के दरमियान गुजिशता तीन सालों से इश्क़ का मामला चल रहा है। लड़की का कहना था कि उसके आशिक ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब वह मुकर रहा है।

लड़की की शिकायत सुनने के बाद पुलिस ने लड़की को समझाने की कोशिश की। पुलिस का कहना था कि वह किसी लड़के से जबरन शादी नहीं करा सकती है, लेकिन लड़की जिद पर अड़ी हुई थी। बाद में पुलिस ने लड़के से बात की। लड़के ने शादी करने के लिए एक साल का वक्त मांगा, जिसके बाद लड़की मानी।