आशिक के साथ मिलकर मां ने कराया बेटी का कत्ल

होशियारपुर, 09 दिसंबर: पंजाब के होशियारपुर जिले के गांव सुभानपुर में झूठे शान की खातिर एक लड़की के कत्ल का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि यह कत्ल लड़की की मां ने अपने आशिक के साथ मिलकर कराई और इसमें लड़की का वालिद भी शामिल था। लड़की (मनप्रीत कौर) अपने आशिक से शादी करना चाहती थी, लेकिन वालदैन को यह मंजूर नहीं था। पुलिस ने मां उसके आशिक, मनप्रीत के वालिद समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस्तेमाल किए हथियार व कार भी बरामद की गई है।

एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि 25 साला मनप्रीत की पांच दिसंबर, 2012 को कत्ल कर दिया गया था। जिले के बघौरा रोड से खून से लथपत उसकी लाश बरामद हुई। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की। मनप्रीत के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से पता चला कि वह संदीप कुमार जो मोतिया का रहने वाला थे से काफी बात करती थी।

संदीप ने पूछताछ में कुबूल किया कि पांच साल से उसका मनप्रीत से इश्क चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन मनप्रीत के घर वाले तैयार नहीं थे। सख्ती से पूछताछ पर मनप्रीत की मां बलविंदर कौर ने जुर्म कुबूल कर लिया। बताया कि मनप्रीत संदीप के साथ भागना चाहती थी। इससे दुखी होकर उसे ठिकाने लगाना पड़ा।

इस काम के लिए बलविंदर ने अपने आशिक सतनाम सिंह सोना को बुलाया। सोना अपने नौकर गरिंदर सिंह के साथ सुभानपुर पहुंचा। कपूर सिंह और बलविंदर के इशारे पर सोना ने धारदार हथियार से मनप्रीत का कत्ल कर दिया। इसके बाद सोना ने अपने दोस्त जसविंदर पाल को बुलाया।

उसने डेढ़ लाख रुपये लेकर यकीन दहानी करायी कि वह इसे हादसा का केस बनवा देगा। इसके बाद लाश को कार से बघौरा रोड पर ले जाकर फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपी कपूर सिंह, बलविंदर, सतनाम सिंह सोना, जसिंवदर सिंह को गिरफ्तार किया है, जबकि गुरिंदर की तलाश अभी जारी है |

———बशुक्रिया: जागरण