आशिक मर्डर केस – हर हाल में मुङो इंसाफ चाहिए : मरजीना

आशिक के कातिलों की गिरफ्तार न होने से मैयत के अहले खाना मुश्तईल हैं। आशिक की मां बीबी मरजीना ने कहा कि उनके बेटे की कत्ल बोरिंग के लिए की गयी है और पुलिस बोरिंग के मिस्त्री, मजदूर से पूछताछ तक नहीं कर रही है। कत्ल के तीन दिन बीत गये और पुलिस कुछ नहीं कर सकी। मरजीना ने कहा कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। फिर उनके लाल को कोई क्यों मारेगा? लाश देख हर कोई कांप जायेगा।

मासूम लड़के से आखिर किसी की क्या दुश्मनी होगी। मरजीना ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में झूठी कहानी तैयार कर ली है। आशिक का दोस्त वाकिया का चश्मदीद है और उसने यह बताया था कि एक दाढ़ी वाला सख्श आया और आशिक को झाड़ियों में ले गया। लेकिन पुलिस ने इसमें अपनी तरफ से पगलवा जोड़ दिया। आखिर चश्मदीद मासुम लड़के को यह कैसे पता चलेगा कि दाढ़ी वाला वह सख्श पागल है। अगर पुलिस की बात मान भी ली जाये तो मुहल्ले में कोई ऐसा पागल है ही नहीं।

मरजीना ने इल्ज़ाम लगाया कि उनके बेटे का पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी बदल दी गयी है। आशिक को जलाया गया था। पेट में जलने के निशान वाजेह हैं। आशिक के पेट का जख्म देख कोई भी यह बता सकता है कि वह जला हुआ है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जलने का कोई ज़िक्र नहीं किया गया है। ऐसे में यह क्यों नहीं माना जाये कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट झूठी है। मरजीना ने कहा कि उसे हर हाल में इंसाफ चाहिए। जल्द से जल्द क़ातिल को पुलिस गिरफ्तार करे। अगर इंसाफ नहीं मिला है तो बस्ती की ख़वातीन सड़क पर उतरेगी।