इंजीनियरिंग का तालिबे इल्म गिरफ्तार

जमशेदपु 1 जून : साकची पुलिस ने पुराना बाराद्वारी क्वार्टर नंबर एल 4/165 में छापामारी कर चार नौजवनों को असलाह के साथ गिरफ्तार किया है। क्वार्टर में आठ से ज्यादा नौजवान मौजूद थे।

छापामारी करने गयी पुलिस टीम के साथ नौजवानों की हाथापायी हुई, जिसमे चार सख्स चकमा देकर फरार हो गये। चारों को पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तार नौजवानों में बाराद्वारी पुराना क्वार्टर एल4/71 रिहायसी संजय तिवारी, देवनगर रिहायसी धीरज कुमार, रामलीला मैदान रिहायसी पवन कुमार यादव और सिदगोड़ा अमल संघ स्कूल के पास रहने वाले अरविंद कुमार दुबे को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने रिमांड पर लिया है। पुलिस ने संजय के पास से एक ऑटोमेटिक पिस्तौल, छह जिंदा कारतूस और धीरज कुमार के पास एक देसी कट्टा बरामद किया है।

संजय तिवारी कांग्रेस नेता पवन तिवारी का भाई है और अरविंद कुमार दुबे आरडीटाटा टेक्निकल इंस्टीट्यूट (एनटीटीएफ) में पहले साल का तालिब इल्म है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। चारों ने पूछताछ में फरार होने वालों का नाम रितेश शर्मा उर्फ गुजर (रामलीला मैदान) और महेश पुरानी (बाराद्वारी मैदान) बताया है। पुलिस दोनों की तलाश में छापामारी कर रही है।

पार्टी में हथियार चमकाना महंगा पड़ा

गिरफ्तार अरविंद कुमार दुबे ने बताया कि सभी बीती रात रामलीला मैदान में मुनाक्किद पार्टी में शामिल होने गये थे। वहां पर संजय तिवारी और धीरज कुमार ने पिस्तौल निकाला था। पार्टी से जुमेरात की रात साढ़े आठ बजे सभी क्वार्टर में आकर रुके थे। क्वार्टर में कैरमबोर्ड खेल रहे थे। इस दरमियान पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

पहले जेल जा चुका है पवन

पुलिस के मुताबिक पवन कुमार यादव पहले चोरी और मारपीट की वारदातों में जेल जा चुका है। संजय तिवारी के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।