इंटर साइंस और कॉमर्स रिजल्ट का ऐलान

पटना 28 मई : बिहार इंटरमिडिएट बोर्ड ने इंटर साइंस रिजल्ट का ऐलान कर दिया है। इंटर साइंस के 66.01 फीसद जबकि इंटर कॉमर्स में 82.64 फीसद तालिबे इल्म कामयाब हुये हैं। उम्मीद थी कि साइंस में शहर के बच्चे बाजी मारेंगे। पर हुआ ठीक इसके उल्टा । इंटर साइंस और कॉमर्स के रिजल्ट में देही तालिबे इल्म का जलवा रहा। साइंस के दस टॉपरों की फेहरिस्त में 17 तालिबे इल्म का नाम है। इसमें पटना से महज दो तालिबे इल्म के नाम हैं। वह भी पहले मुकाम पर। डीएवी हाई स्कूल, दानापुर कैंट के रवीश कुमार को पूरे सूबे में पहला मुकाम हासिल हुआ है। इस तालिबे इल्म को 425 पॉइंट्स (85 फीसद ) हासिल हुए हैं। वहीं कॉमर्स में गया कॉलेज गया के अविनाश कुमार ने 398 पॉइंट्स (79.6 फीसद) लाकर पहला मुकाम हासिल किया है। दारुल हुकूमत के केबी सहाय हाई स्कूल के रोहित रंजन को इंटर साइंस की मेधा लिस्ट में पांचवा मुकाम मिला है।

इंटर साइंस में लड़कियां निकली आगे

इंटर साइंस का रिजल्ट इस बर चौंकाने वाला है। गुजिशता साल कामयाबी का फीसद 91.87 रहा था। रिजल्ट में 25 फीसद की गिरावट आयी है। कामयाबी के फीसद में लड़कियां एकबार फिर आगे निकल गयी हैं। लड़कियों का कामयाबी का फीसद 70.42 रहा है, वहीं लड़कों के कामयाबी का फीसद 64.48 रहा है।

साइंस में समस्तीपुर का जलवा

साइंस में समस्तीपुर के पांच तालिबे इल्म को टॉप टेन में मुकाम हासिल हुआ। दूसरे से चौथे मुकाम तक इसी जिले के चार तालिबे इल्म का नाम है। दूसरे मुकाम पर बीआरएस गर्ल्स कॉलेज, पुसा की तल्बा अपराजिता का नाम है। इस तल्बा को 424 पॉइंट्स हासिल हुआ है। टॉप टेन में इस बार बेगूसराय के दो तालिबे इल्म शामिल हैं। आरएसबी प्लस टू स्कूल, बेगूसराय के भोला सहनी और रवीश कुमार दोनों को 423 पॉइंट्स हासिल हुए हैं।

कॉमर्स में गया का जलवा

वहीं कॉमर्स के तालिबे इल्म की कामयाबी का फीसद 82.64 रहा है। इसमें लड़कियों की कामयाबी का 88 फीसद है और लड़कों के कामयाबी का फीसद 80.8 है। कॉमर्स के रिजल्ट में 12 फीसद की गिरावट हुई है। कॉमर्स के टॉप टेन की फेहरिस्त में 13 तालिबे इल्म के नाम हैं। इसमें नौ तालिबे इल्म गया जिले से हैं। टॉप चार तक गया के तालिबे इल्म का नाम है। इसमें पटना से एक तालिबे इल्म रजनीकांत चौबे कॉलेज ऑफ कॉमर्स को पांचवा मुकाम मिला है।