इंडोनेशिया में तबाही: भूकंप और सुनामी में कई मकानों को जमीन ने निगला, जमीन दलदल बनी!

पिछले दिनों इंडोनेशिया में आए भूकंप से जहां हजारों लोगोें बेघर हुए हैं, तो वहीं कई लोगों की जानें भी गए हैं। जानकारी के अनुसार पहले आए भूकंप ने और फिर सुनामी ने मानो क्षेत्र में तबाही मचा दी हो। भारत ने भी इंडोनेशिया में मदद के रूप में भरपूर आहार सामग्री भेज दी है और हर संभव मदद करने को भी कहा है।
https://youtu.be/PPYWMFW4j4U
सुनामी में तबाह हुए इंडानेशिया के सुलावेसी द्वीप का मंजर पूरा बदल गया है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर काम कर रही सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार अब तक करीब 1300 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

पालू शहर में आए इस भूकंप ने पूरेे शहर को ​ही अपनी आगोश में ले लिया है। वहीं कई पीड़ितों के शव यहां वहां मिले है, स्थानीय चर्च में भी शव मिलने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा अभी भी वहां बचाव कार्य चल रहा है। इंडोनेशिया में सुनामी आने से जो नुकसान हुआ है।

उसकी भरपाई तो नहीं हो सकती लेकिन आसपास के जो बड़े देश हैं वे हर सभंव मदद कर रहे हैं। इंडोनेशिया के स्थानीय प्रशासन की टीमें समुद्र के किनारों पर गस्त रखे हुए हैं और वहां पर निवास कर रहे लोगों को घरों से बा​हर निकालकर कहीं सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है।

दरअसल जो सुनामी इंडोनेशिया में आई है उसमें अनेक मकान जमीन के अंदर चले गए हैं या माना जाए तो उन्हें जमीन ने ही निगल लिया हो। इसके अलावा मकानों के साफ होने से वहां दलदल जैसे हालात बन गए हैं।

इसके साथ ही देश के राष्ट्रपति ने सभी मित्र देशों से मदद मांगी है और देशों द्वारा अपने स्तर मदद दी भी जा रही है। सुनामी आने से चारों ओर दहशत का माहौल भी बन गया है जिससे एक ओर जहां लोग डरे सहमे हैं तो वहीं दूसरी ओर लोगों द्वारा लूट की बारदातें भी की जा रही हैं।