इंडोनेशिया में फिर तबाही, सूनामी के बाद अब भूकंप!

इंडोनेशिया अब भूकंप की चपेट में है। शुक्रवार को देश के पापुआ बारत प्रांत में 6.1 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी तक किसी के मरने या घायल होने की खबर नहीं है।

एक के बाद एक प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहे देश में भूकंप से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। झटके महसूस होने पर स्थानीय वासियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल कर इधर-उधर भागने लगे।

प्राप्त जानकारी अनुसार इंडोनेशिया आपदा प्रबंधन की माने तो, झटके करीब पांच मिनट तक महसूस किए गए। वैज्ञानिकों ने बताया कि भूकंप का केंद्र मानोक्वारी शहर में जमीन के 26 किलो मीटर नीचे थे।

इस भूकंप से सुनामी के खतरे की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई। जानकारी के बता दें ‘पेसेफिक रिग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित इंडोनेशिया भूकंप व ज्वालामुखी के लिहाज से बेहद संवेदनशील है।

सूत्रों की माने तो इंडोनेशिया के पश्चिमी क्षेत्र में दोबारा सुनामी का खतरा इंडोनेशिया के पश्चिम में मौजूद सुंडा जलसंधि के तट पर फिर से सुनामी आने का खतरा मंडरा रहा है।

शुक्रवार को इसकी चेतावनी दी गई। इसके बाद चालीस हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। आपदा प्रबंधन एजेंसी ने स्थानीय वासियों और पर्यटकों को सुंडा के पास करीब एक किलोमीटर के क्षेत्र में जाने से मना किया है।

साभार- ‘न्यूज़ ट्रैक’