इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी के बाद तबाही ही तबाही, 1300 शवों को दफनाने के लिए खोदा गया कब्र!

इंडोनेशिया के सुंबा द्वीप के दक्षिणी तट पर मंगलवार सुबह में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी। भूकंप का केंद्र सुंबा से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर जमीन से 10 किलोमीटर की नीचे गहराई में था।

YouTube video

सुंबा द्वीप में करीब 750,000 लोग रहते हैं। सुबा सुलावेसी द्वीप के 1,600 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। सुलावेसी में शुक्रवार को भूकंप और सुनामी आने से 800 से अधिक लोग मारे गए।

इंडोनेशिया में आए भूकंप और इससे पैदा हुई सुनामी की चपेट में आने से सुलावेसी द्वीप में मरने वालों का आंकड़ा 832 तक पहुंच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनामी से सबसे ज्यादा प्रभावित पालू शहर में राहत और बचावकर्मियों के पहुंचने का सिलसिला अभी भी जारी है।

इस आपदा में जिंदा बचे लोग मृतकों के शव बरामद करने में अधिकारियों की मदद कर रहे हैं। मृतकों में 11 लोग डोंगगाला के हैं और 821 पालू प्रांत के। कुछ विदेशी नागरिक लापता हैं। लापता विदेशी नागरिकों में एक फ्रांस, एक साउथ कोरिया और कुछ दूसरे देशों के नागरिक हैं।

इंडोनेशिया मेंभूकंप और सुनामी से मची तबाही से जहां सैकड़ों लोगों की मौत हो गई, वहीं हजारों लोग बेघर हो गए हैं। चारों ओर बर्बादी के मंजर नजर आ रहे हैं।

सोमवार को सुलावेसी में स्वयंसेवकों ने एक हजार से अधिक शवों के लिए सामूहिक कब्र खोदी। आपदा के कारण मची तबाही से निपटने के लिए इंडोनेशियाई प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग की गुहार लगाई है।