युनाईटेड आंध्रप्रदेश की ताइद में सामने आते हुए वज़ीर ए आला एन किरण कुमार रेड्डी ने माजी में हुए अलैहदा रियासत के मुताल्लिक तहरीक की रोशनी को मुत्तहद रखने के लिए वज़ीर ए आज़म मरहूमा इंदिरा गांधी की जुमेरात के दिन खूब तारीफ की।
रेड्डी ने कहा कि, ‘अगर हम सभी आंध्रप्रदेश में एकजुट हैं और अगर मुल्क ने इतनी तरक्की की है तो बस इंदिरा गांधी की वजह से। अलैहदा तेलंगाना तहरीक 1969 में शुरू हुआ था। अलैहदा आंध्र तहरीक 1972 में शुरू हुआ। उन्होंने दोनों पर मुकम्मल रोक लगा दीं और कहा कि आंध्र प्रदेश का तक्सीम नहीं होना चाहिए। वह इतनी अज़ीम लीडर थीं।
उन्होंने आगे कहा कि इंदिरा गांधी ने कहा था कि आंध्रप्रदेश का मुस्तकबिल सिर्फ इत्तेहाद (Unity) में ही महफूज़ रहेगा। उन्होंने 21 दिसंबर, 1972 को पार्लियामेंट में कहा था कि वह एकतावादी हैं।
रेड्डी विशाखापत्तनम में इंदिरा गांधी को उनकी बरसी पर और साबिक नायब वज़ीर ए आज़म सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी साल्गिरह पर पुष्पांजलि पेश करने के बाद बोल रहे थे।
युनाइटेड आंध्रप्रदेश की ताइद में अपनी आवाज उठाते रहे किरण कुमार रेड्डी के बारे में अटकले है कि वह इस मुद्दे पर नयी सियासी पर्टी बना सकते हैं।