इंद्र कुमार गुजराल के आख़री रुसूमात अंजाम दिये गये

नई दिल्ली:साबिक़ वज़ीरे आज़म‌ इंद्र कुमार गुजराल के आख़री रुसूमात आज अंजाम दिये गये।

आई के गुजराल के इन्तेक़ाल पर 6 दिसंबर तक 7 दिन का क़ौमी सोग‌ रखा गया है। हफ़ते को सभी सरकारी दफातिर दोपहर 1:30 बजे बंद कर दिए गए।

सुबह वज़ीरे आज़म मनमोहन सिंह, गुजराल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उनके अलावा सीताराम येचुरी और फारुख अब्दुल्ला भी वहां मौजूद थे।

मनमोहन सिंह और उनकी बेगम‌ आज सुबह गुजराल के घर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। मनमोहन ने अपने पैग़ाम‌ में कहा, गुजराल के इन्तेक़ाल से, हमारे मुल्क‌ ने एक मुजाहिदे आज़ादी, अज़ीम मुहब्बे वतन, और एक क़बिल क़ायद‌ खो दिया है। मैं हिन्दुस्तान के इस अज़ीम बेटे के इन्तेक़ाल पर मुल्क‌ की ओर से गहरा सोग ज़ाहिर‌ करता हूं।

मर्कज़ी वज़ीर ए के एंटनी, आनंद शर्मा और फारूक अब्दुल्ला, पंजाब के चीफ मिनिस्टर‌ प्रकाश सिंह बादल, बीजेपी के अनंत कुमार और लोजपा के रामविलास पासवान गुजराल के मक्कन‌ पर आने वालों में शामिल थे।