इंसानियत की मिसाल: दूल्हा दुल्हन ने अनोखे तरीके से मनाई शादी।

एक खबर के मुताबिक पंजाब के बठिंडा शहर में एक ऐसी बात सामने आई है कि लड़का- लड़की ने एक नए तरीके से शादी करके लोगो को युवा पीढ़ी की सोच का आईना दिखाते हुए बिना बैंड-बाजे और गाने- बजाने के शादी की रसम अदा की। संदीप सिंह और संदीप कौर सिख धर्म की मर्यादा के मुताबिक़ श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के फेरे ले साथ जीने मरने का वादा किया। इतना ही नहीं शादी का बिल्कुल अलग तरीके से जश्न मानते हुए उन्होंने नाचने- गाने और बड़ी- बड़ी पार्टियों पर पैसा बर्बाद करने की जगह खून-दान कैंप लगाया। जिसमे काम से काम 30 लोगो ने खून दान किया। इसके इलावा इस मौके पर जोड़े ने 100 नए पोधे लगाये और अपने परिवार के साथ अंग दान करने की शपथ ली। संदीप सिंह ने शादी पर फालतू पैसे खर्च करने की बजाये समाज सेवा करने का सन्देश दिया। आज के युवाओं को संदीप सिंह से प्रेरणा लेनी चाहिए।