मध्य इटली में एक स्की रिसॉर्ट होटल हिमस्खलन की चपेट में आने से लगभग 30 लोग मारे गए हैं। होटल रेसोपियानो बर्फ की दो मीटर ऊंची दीवार के नीचे दब गया है इस बात की पुष्टि इटली की सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी ने की है | घटनास्थल तक एम्बुलेंस को ले जाने और वहां से बर्फ हटाने में आपात सेवाकर्मी बहुत मशक्कत कर रहे हैं| एजेंसी ने बताया कि कम से कम 30 मेहमान और स्टाफ के लोग ग्रान सासो पहाड़ी की पूर्वी ढलान पर स्थित इस छोटे से होटल रेसोपियानो में थे|
एंतोनियो डी मार्को जो पेसकारा प्रांत के अध्यक्ष हैं ने बताया कि दो लोग जिंदा पाए गए हैं| उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘हमें अभी यह नहीं पता कि कितने लोग मारे गए हैं और कितने जिंदा हैं। लेकिन एक बात पक्की है कि इमारत सीधे हिमस्खलन की चपेट में आ गयी और यह इतना भयंकर था कि होटल दस मीटर दूर खिसक गया।’
इस इलाके में बुधवार सुबह चार शक्तिशाली भूकंपों में से पहला भूकंप आया था| स्थानीय मीडिया ने बताया कि हेलिकॉप्टर के जरिए घटनास्थल तक पहुंचकर शवों को निकालने का काम विशेष पहाड़ पुलिस स्की ने शुरू कर दिया है। उन्होंने साथ ही बताया कि बर्फ के दबाव में करीब दस मीटर होटल की इमारत खिसक गयी है जिसकी वजह से इसके भीतर किसी के जिंदा बचे होने का कोई संकेत नहीं है | एक कमांडिंग आफिसर एंतोनियो क्रोसेता ने बताया, ‘कई लोग मारे गए हैं| अल्पाइन पुलिस हिमस्खलन में दबे इस होटल तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। होटल में बचावकर्मियों के पास स्नो मोबाइल हैं जो एक बार में आठ लोगों को ले जाने में सक्षम है| एजेंसी के मुताबिक़ एम्बुलेंसों को करीब नौ किलोमीटर पहले दो मीटर ऊंची बर्फ की दीवार ने रोक दिया|
जिंदा पाए गए लोग होटल में थे या वे वहां स्कीइंग कर रहे थे अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है | जिंदा पाए गये दो लोगों में से एक को हेलिकाप्टर से पेसकारा में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी हालत खतरे से बाहर है|