इतवार को हिंदुस्तान लौटेंगी प्रीती जिंटा, पुलिस दर्ज करेगी बयान

अपने साबिक बॉयफ्रेंड और आईपीएल फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब के Co – owner नेस वाडिया पर छेड़छाड़ का इल्ज़ाम लगाने वाली बॉलीवुड अदाकारा प्रीती जिंटा इतवार के रोज़ हिंदुस्तान लौट आएंगी। वे फिलहाल अमेरिका में हैं। मुंबई पुलिस प्रीती का बयान दर्ज करेगी।

इत्तेला के मुताबिक, प्रीती पीर या मंगल को स्टेटमेंट देंगी। उसके बाद की साफ हो पाएगा कि नेस वाडिया की गिरफ्तारी होगी या नहीं। नेस पहले ही अपना बयान दर्ज करा चुके हैं।

प्रीती से पूछा जाएगा कि उस दिन क्या हुआ था। वैसे पुलिस को अब तक की जांच में नेस वाडिया के खिलाफ ज्यादा कुछ हासिल नहीं हुआ है। पुलिस ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए उस मैच की वीडियो क्लीपिंग भी देखी हैं।