इथियोपिया की सेहल वर्क बनी पहली महिला राष्ट्रपति

इथियोपिया की संसद ने देश की पहली महिला राष्ट्रपति की नियुक्ति की है। देश के प्रधानमंत्री के स्टाफ ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि सेहल की नियुक्ति से पूर्वी अफ्रीकी देश में महिलाओं को प्रेरणा मिलेगी।

69 वर्षीय सेहल जून से संयुक्त राष्ट्र की विशेष प्रतिनिधि के रूप में अफ्रीकी संघ के लिए महासचिव के रूप में कार्य कर रही थीं। उन्होंने फ्रांस और जिबूती में इथियोपिया का प्रतिनिधित्व करते हुए महत्वपूर्ण राजनयिक पद भी संभाले हैं।

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद की शीर्ष सहयोगी फित्सम अरेगा ने ट्वीट कर कहा, ‘इथियोपिया जैसे पुरुष प्रधान समाज में एक महिला राष्ट्रपति की नियुक्ति न केवल महिलाओं के लिए प्रेरणा है बल्कि सामान्य जीवन में भी महिलाओं की निर्णय लेने की क्षमता को आगे बढ़ाने वाली है।’