इन देशों में आज मनाई जा रही है ईद !

देश में कहीं भी चांद नजर नहीं आने की वजह से  हिंदुस्तान और पाकिस्तान में  ईद शनिवार को मनाई जाएगी। दिल्ली के जामा मस्जिद की मरकजी रुयते हिलाल कमेटी की बैठक के बाद यह घोषणा की गई कि देश में कहीं चांद नजर नहीं आया है और ऐसे में शुक्रवार को ईद नहीं होगी।

वहीँ  ईद उल फितर सऊदी अरब समेत लगभग सभी खाड़ी देशों में  आज शुक्रवार यानी 15 जून 2018 को मनाई जा रही है  । गुरुवार को शाम 3:43 बजे चांद दिखने पर यूएई की चांद देखने वाली समिति ने इस बात का आधिकारिक तौर पर ऐलान किया। समिति ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि शुक्रवार का दिन शाव्वल महीने पहला दिन होगा और इसी दिन ही ईद उल फितर मनाया जाएगा।

इंडोनेशिया, कुवैत बहरीन  , सिंगापूर मल्सेशिया , यूरोप् के सभी देशों ने अपने यहां ईद का पवित्र त्यौहार शुक्रवार को मनाने का ऐलान किया है। गल्फ न्यूज के अनुसार, जकार्ता ने गुरुवार शाम चांद दिखने की पुष्टि की है।

वहीँ  रिपोर्ट में कहा गया कि ‘अल ऐन’ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के अनुसार शव्वल मून गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के जबील हफीट में देखा गया।