इमारते शरिया बिहार ने झारखंड में चलाई समाज कल्याण के लिए जागरूकता अभियान

रांची। इमारते शरिया बिहार की तीन सदस्यीय टीम इन दिनों झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में समाज कल्याण के लिए जागरूकता अभियान चला रही है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

न्यूज़ नेटवर्क समूह न्यूज़ 18 के अनुसार रांची में टीम के सदस्यों ने अभियान के उद्देश्य पर विस्तृत जानकारी दी है। तीन आलिमों पर आधारित इमारते शरिया बिहार टीम झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रही है। 21 जनवरी से जारी इस यात्रा में उलेमा समाज को हर तरह के भ्रष्टाचार के ख़ात्मे सहित घरेलू और साम्प्रदायिक झगड़ों से मुक्त रखने का पाठ पढ़ा रहे हैं।

आलिमों ने स्पष्ट किया है कि इमारत ने शुरू से ही समाज के शैक्षिक विकास के संबंध में प्रयास कर रही है। आलिमों की यह टीम लोगों को शैक्षिक विकास के लिए भी जागरूक कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इमारते शरिया ने समाज के उच्च शैक्षिक विकास के लिए बिहार के पूर्णिया और रांची में सीबीएसई की तर्ज पर संस्था की स्थापना का निर्णय लिया है।

कारण जो भी हो देश के मुसलमानों को अक्सर बदनामी का सामना करना पड़ता है। इस्लामी शिक्षाओं से दूरी इसकी एकमात्र वजह है। ऐसे में साम्प्रदायिक प्रचार के बजाय धर्म का प्रचार करने से राष्ट्रीय एकता को मजबूती मिल सकती है।