इल्ज़ाम: तय हुआ रिश्ता तोड़ दिया तो बना दिया MMS !

दिल्ली:दिल्ली के शकरपुर इलाके में रहने वाली लड़की ने बड़ोदरा, गुजरात की एक नामी कंपनी के इंजिनियर पर रेप का इल्ज़ाम लगाया है। मुल्ज़िम ने लड़की का एमएमएस बनाकर वॉट्सऐप पर मुसलसल उसकी अश्लील तस्वीर भेज रहा है। मुल्ज़िम ने लड़की को धमकी दी कि अगर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो वह उसकी अश्लील विडियो को इंटरनेट पर अपलोड कर देगा। मुतास्सिरा लड़की राजस्थान से ग्रैजुएशन कर रही है। पुलिस ने लड़की के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुतबैक मुतास्सिरा लड़की अपने घर वालों के साथ शकरपुर इलाके में रहती है। घर वाले वाले उसकी शादी करने के लिए लड़के की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने उन्हें बड़ोदरा, गुजरात के लड़के के बारे में बताया। वह वहां की एक नामी कंपनी में इंजिनियर है। इसके बाद लड़की के घर वालों ने नौजवान और उसके खानदान वालों से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद लड़की के घरवालों वालों ने रिश्ता ठुकरा दिया।

इल्ज़ाम है कि नौजवान को लड़की वालों की तरफ से उसका रिश्ता ठुकराना अच्छा नहीं लगा। इल्ज़ाम है कि नौजवान ने दिसंबर 2014 में लड़की को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। वहां पर उसने लड़की को नशीला माद्दा मिला जूस पिला दिया। जूस पीते ही लड़की की हालत बिगड़ गई। वह लड़की को किसी कमरे मे ले गया और वहां पर उसने मुबय्यना तौर पर लड़की के साथ रेप किया और उसका एमएमएस भी बना लिया।

मालूमात के मुताबिक इसके बाद उसने लड़की के मोबाइल पर उसकी न्यूड तस्वीर भेजकर धमकी दी कि अगर उसने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की कोशिश की तो वह उसकी विडियो इंटरनेट पर डाल देगा। इस वजह से लड़की खामोश रही।

मुल्ज़िम की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसने यह बात अपने घरवालों को बता दी। इसके बाद लड़की और उसके घरवालों ने पुलिस में शिकायत की।