इस्तांबुल: तुर्की में हो रहे आतंकी हमलों का सिलसिला दिन बदिन बढ़ता ही चला रहा है अभी एक हमले के ज़ख्म भरे भी नहीं थे कि इस्तांबुल शहर की जामा मस्जिद हसन पाशा में एक अज्ञात व्यक्ति के अंधाधुंध फायरिंग से कम से कम दो लोग घायल हो गए हैं।
अल अरबिया डॉट नेट के अनुसार गृहमंत्री सुलैमान सवेलो ने बताया कि मस्जिद पर गोलीबारी में हुई दो लोग घायल हुए हैं।
इससे पहले इसी शहर में नववर्ष समारोह के लिए एक नाईट क्लब में जश्न मनाने वाले लोगों पर बंदूकधारियों ने गोलीबारी की थी जिससे 16 विदेशियों सहित 39 लोग मारे गए और दसियों घायल हो गए थे।
इस्तांबुल में बीती रात हुई अंधाधुंध गोलीबारी ने पूरे विश्व को हैरत में डाल दिया है। इस घटना में मारे गए लोगों में दो भारतीय भी हैं। मारे गए इन दो भारतीयों में से एक जाने माने फिल्म प्रोड्यूसर अबीस रिजवी हैं।