इस्लामोफोबिया से आतंकवाद बढ़ रहा है : एंटोनियो गुटेरेस

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने रियाद में एक कार्यक्रम में कहा कि दुनिया में इस्लाम को लेकर बढ़ता डर आतंकवाद को बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ देशो में एंटी-इमिग्रेंट्स भावनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। वे यहां सऊदी अरब के दौरे पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने सऊदी किंग सलमान, क्राउन प्रिंस और इंटीरियर मिनिस्टर मोहम्मद बिन नायेफ और डिप्टी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की।
गुटेरेस ने सऊदी के विदेश मंत्री अदेल अल-जुबेर के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दुनिया के कुछ देशों में इस्लामोफोबिया (इस्लाम को लेकर डर) तेजी से बढ़ रहा है। इसी को लेकर वे योजना बना रहे हैं। इस्लाम से नफरत करने वाले भाषण दिए जा रहे हैं। ऐसा करने से दाएश को आसानी से समर्थनमिल जाता है। सीरिया और इराक में सुन्नी आतंकियों के गुट को दाएश कहा जाता है।

 

यही ग्रुप यूरोप और सऊदी अरब में कई हमले करने की जिम्मेदारी ले चुका है। फ्रांस के एक नेता मैरियन ला पेन को तो एंटी-इमिग्रेशन राजनेता माना जाता है। हाल के दिनों में उनकी प्रसिद्धिबढ़ी है। अमरीकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प तो जनवरी में 7 मुस्लिम देशों के लोगों को रोकने के लिए के लिए एक ऑर्डर पास कर चुके हैं।

 

हम सीरिया में आतंकवाद से लड़ने में तब तक कामयाब नहीं हो सकते जब तक सीरियाई लोगों के लिए कोई ठोस हल नहीं निकल आता। सीरिया में चल रही जंग में अब तक 3 लाख 10 हजार से ज्यादा जान जा चुकी हैं। करीब 48 लाख लोगों को अपना घर छोड़कर जाना पड़ा है।