इस्लाम है दुनिया का सबसे अमन प्रिय मजहब : यूनिस्को

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र संघ की संस्था यूनिस्को ने इस्लाम मज़हब को दुनिया का सबसे अमन प्रिय मजहब बताया है। इक़ना न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के मुताबिक, यूनेस्को ने पीर को एक संयुक्त बयान जारी करके कहा है कि इस्लाम मजहब दुनिया का सबसे अमन प्रिय मज़हब है।

यूनेस्को और अंतर्राष्ट्रीय शांति फ़ाउंडेशन ने एक संयुक्त कार्यक्रम के अंतर्गत जो लगभग छह महीनों तक चला, विश्व में प्रचलित विभिन्न धर्मों की समीक्षा की और उन धर्मों के शांतिप्रिय होने का स्तर पता किया। अंत में वे इस परिणाम पर पहुंचे के विश्व में सबसे शांति प्रिय धर्म इस्लाम ही है।