इस देश में यौन शोषण के दोषियों को बनाया जाएगा नपुंसक

जकार्ता: इंडोनेशिया में लागू हुए एक नए क़ानून के मुताबिक बच्चों का यौन शोषण करने के मामले में दोषी पाए गए लोगों को रासायनिक प्रकिर्या से नपुंसक बना दिया जाएगा। इस बात की पुष्टि खुद इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो ने मीडिया के सामने की है। राष्ट्रपति जोको ने बताया कि “नई नीति के तहत ऐसा किया जाएगा, हमारा संविधान मानवाधिकारों का सम्मान करता है। लेकिन हम यौन हिंसा रोकने के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं कर सकते। यह अपराध करने वालों को हम कड़ी से कड़ी सजा देंगे।”

आपको बता दें कि इंडोनेशियाई संसद ने इस महीने की शुरुआत में इस विवादित क़ानून को पारित किया था। हालाँकि इस कानून को पारित करने को लेकर संसद में काफी हंगामा भी हुआ था लेकिन हंगामा बिल के पारित हो जाने की राह का रोड़ा नहीं बन सका।

आपको बता दें कि लोगों को रसायनिक तरीक़े से नपुंसक बना देने के बाद वो यौन संबंध बनाने के काबिल नहीं रह पाते। इस प्रक्रिया के दौरान दोषी के शरीर में कुछ ऐसे हार्मोन डाले जाते हैं जिससे उसका शरीर यौन संबंध बनाने के काबिल नहीं रह पाता।