इस रमजान महिलाओं को मिला मस्जिद में नमाज अदा करने का तोहफा

जयपुर: 6 जून से शुरू होने वाले है रमजान और जयपुर की जामा मस्जिद ने मुस्लिम महिलाओं को रमजान से पहले बड़ा तोहफा दिया है। जिसके तहत महिलाएं अब जामा मस्जिद में नमाज अदा कर सकेंगी। इसके लिए मस्जिद में अलग से जगह तय की गई है। महिलाओं के लिए वजूखाना भी अलग होगा।  जामा मस्जिद कमेटी के प्रेजिडेंट नईम कुरैशी ने बताया कि महिलाएं यहां रमजान के बाद भी नमाज कर सकेंगी। हाल ही में केरल की तझातंगाड़ी जुमा मस्जिद ने अपनी 1000 साल की परंपरा तोड़कर महिलाओं को एंट्री की इजाजत दी थी लेकिन नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं दी गई थी। आपको बता दें कि हाल ही में जयपुर में जहां आरा और अफरोज बेगम नाम की दो महिलाओं ने पहली बार मुस्लिम महिला काजी की डिग्री ली।  इन महिलाओं ने इसके लिए मुंबई के दारुल उलूम निस्वान से दो साल की ट्रेनिंग हासिल की थी।