अब तक तो आपने लोगों की आंखों से आंसू निकलते हुए देखा होगा, लेकिन क्या कभी आंसू की जगह पत्थर गिरते हुए देखा है। लेकिन यह सच है।
इस दुनिया में ऐसी अजीबो गरीब एक लड़की है जिसकी आंखों से आंसू नहीं बल्कि पत्थर गिरते हैं। जिसकी वजह से उसकी आंखों में शदीद दर्द होता है, लेकिन इसमें वो भी कुछ नहीं कर सकती।
आंखों से आंसू की जगह पत्थर निकालने वाली यह अनोखी लड़की 12 साला सादिया सालेह है और यमन में रहती है। इसकी इस अनोखी बीमारी को कुछ लोग मौजूज़ा ( Miracle) मानते हैं तो कुछ बीमारी के तौर पर देखते हैं।
सादिया की आंखों से पत्थर निकलने वाली इस हैरान कर देने वाला वाकिया को अजल सेटेलाइट टीवी चैनल पर भी नश्रियात किया गया जिसें पूरी दुनिया ने देखा।
इस अनोखी बीमारी के बारे में अभी तक डॉक्टर भी कुछ नहीं बता पाए हैं। लेकिन यह जिस देही इलाके में रहती है वहां के लोगों का कहना है कि यह किसी जादू टोने का असर है।