इस साल दस लाख से ज़्यादा हाजी स्मार्ट बैंड पहनेंगे

समाचार एजेन्सी रूसियल यौम की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अधिकारियों ने बुधवार को घोषणा की है कि हज संस्कार के दौरान विभिन्न देशों के 10 लाख से अधिक हाजियों को Smartband दिया जायेगा ताकि आसानी से उनकी पहचान की जा सके।

सऊदी अरब के हज व उमरा मामलों के सहायक अब्दुल्लाह मरग़लानी ने कहा कि इस वर्ष हाजियों की संख्या लगभग 14 लाख होगी जो आवश्यक शर्तों को पूरा किये बिना सऊदी अरब में दाखिल नहीं हो सकते। उन्होंने स्पष्ट किया कि समस्त हाजियों को स्मार्टबैन्ड दिया जायेगा ताकि इस तरह से उनके आने -जाने को सरल बनाया जा सके।

मरग़लानी ने कहा कि यह कार्य हाजियों का मार्गदर्शन, उनकी पहचान सिद्ध करने, उन्हें सेवाएं प्रदान करने, उनके आवास स्थल का पता लगाने और उनकी जानों की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है। यह ऐसी स्थिति में है जब सऊदी अधिकारियों ने समस्यायें व बाधायें उत्पन्न करके हज़ारों ईरानी हाजियों को इस आध्यात्मिक दायित्व के निर्वाह से वंचित कर दिया। MM