इस साल 65 पाकिस्तानियों को भारतीय नागरिकता

नई दिल्ली: पाकिस्तान के 65 नागरिकों सहित गायक अदनान सामी और अन्य देशों के 55 लोगों को वर्ष 2016 के शुरुआती दो महीनों में भारतीय नागरिकता दी गई। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने आज राज्यसभा को यह बात बताई।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में 263 पाकिस्तानी और अन्य देशों के 344 लोगों को भारतीय नागरिकता दी गई। 2014 में 267 पाकिस्तानी और 352 अन्य देशों के लोगों को भारतीय नागरिकता दी गई थी। भारत सरकार ने बताया कि पाकिस्तान में जन्मे मशहूर गायक अदनान सामी को इसी साल एक जनवरी को भारत की नागरिकता दी गई|