येरोश्लम: पुलिस के अनुसार इसराइल में एक 14 वर्षीय लड़के को मुक्त करा लिया गया है जिसे कथित तौर पर उसके माता पिता ने जन्म के बाद से घर के अंदर बंद कर रखा था।
बीबीसी की खबरों के मुताबिक आर्मी रेडियो ने बताया कि लड़के ने पुलिस को बताया है कि उसे महीने में एक या दो बार हैदरा शहर में स्थित इमारत के आंगन तक ले जाया जाता था। इसके अलावा कभी कभी इसको अपार्टमेंट के बाहर एक अस्थायी पिंजरे में भी रखा जाता था।
माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्होंने पुलिस को बताया कि लड़के को उसके स्वास्थ्य के बारे में चिंता की वजह से बंद रखा गया था। पड़ोसियों ने स्थानीय नगर पालिका में शिकायत दर्ज करवाई थी कि अपार्टमेंट से बदबू आती है।एक पड़ोसी ने आर्मी रेडियो को बताया कि उन्होंने खिड़की से लड़के को देखने के बाद अधिकारियों को सूचित किया। वह ‘डरावनी फिल्मों का ज़ाम्बिया लगता था।’
चिको वाकनन ने कहा: कि ‘मैंने उसकी आँखें देखि, जिस तरह वे देख रहा था, तो उनमें’ मदद’ लिखा हुआ था। इसलिए मैंने कुछ करने का फैसला कर लिया। लड़के के माता-पिता रूसी मूल के हैं और उनकी उम्र 60 वर्ष के करीब हैं। वह 2009 में तिलअवीव के उत्तर में स्थित हैदरा में आ बसे थे, लेकिन उन्होंने न तो स्थानीय अधिकारियों को बताया कि उनका कोई लड़का भी है और न ही उसे स्कूल में भर्ती कराया।
स्थानीय मीडिया के अनुसार लड़के की माँ के वकील ने कहा कि वह ‘लड़के को सुरक्षा प्रदान करना चाहते थे जिसकी स्वास्थ्य खराब थी।’