उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ में साधुओं ने चलाई तलवारें, 7 घायल

उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ में आज साधुओं के दो गुटों में बहस हो गई जिसके बाद मामला इतना गरमा गया कि मारपीट की खबर सामने आई है। साधुओं में हुई इस लड़ाई के दौरान तलवार और लाठियों का जमकर इस्तेमाल किया गया। सूत्रों के मुताबिक़ घटना में 7 साधु घायल हो गए जिन्हे वहां के नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। झगड़ा एक ही अखाड़े के साधुओं के बीच हुआ। एडिशनल एसपी मनोज केडिया के मुताबिक घटना दत्त अखाड़ा जोन में हुई। घटना से पहले अखाड़े में चार पदों के लिए चुनाव हुए जिसमें 4 महंतों को चुनाव किया गया। चुनाव हारने के बाद एक गुट ने नाराज होकर विवाद शुरू कर दिया। इस पर दूसरे पक्ष ने उसे समझाते हुए वहां से जाने को कहा तो      नाराज साधु कुछ देर बाद अपने साथ करीब 50 साधुओं को लेकर आए और यहां आते ही इन लोगों ने दूसरे गुट पर हमला बोल दिया। कुछ साधुओं ने धारदार हथियारों से भी हमला किया। हॉस्पिटल में एडमिट साधुओं का आरोप है कि उन पर गोली चलाई गई है।