उत्तराखंड चुनाव : बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, अपने नेताओं पर भरोसा नहीं इसलिए प्रशांत किशोर को लाया गया

देहरादून: 15 फरवरी को उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की सेवाएं ले रही है | प्रदेश भाजपा ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि कांग्रेस अपने स्थानीय नेताओं पर भरोसा  नहीं कर रही है | उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी कमज़ोर हलात का एहसास हो गया है |

हालांकि उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस की काठ की हांडी एक बार चूल्हे पर चढ़ चुकी है, इसलिए उसके दोबारा चूल्हे पर चढ़ने की कोई भी गुंजाइश नहीं है|

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र भसीन ने  देहरादून में जारी एक बयान में कहा कि उत्तराखंड में प्रोफेशनल रणनीतिकार को इसलिए भेजा गया है कि शायद वह ही प्रदेश में कुछ कर पाए| उन्होंने कहा कि इससे ज़ाहिर होता है कि कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं को राज्य में पार्टी कमज़ोर हलात का एहसास हो गया है| इसलिए वे राज्य के नेताओं पर भरोसा भी नहीं कर रहे हैं|