उत्तराखंड में कानून का मजाक उड़ा रही भाजपा: नीतीश कुमार

पटना : वज़ीरे आला नीतीश कुमार ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा मुल्क के कानून के खिलाफ काम कर रही है। जब ऐसा ही करना है तो इससे अच्छा होता कि भाजपा कानून की दसवीं अनुसूची को ही ख़त्म कर देती। वज़ीरे आला ने कहा कि कानून में दल-बदल विरोधी कानून को ही मुल्क से खत्म कर दे भाजपा। इससे बड़ा मजाक नहीं हो सकता है कि भाजपा के लोग उत्तराखंड में एमएलए को तोड़ने का काम कर रहे हैं। यह कानून का मजाक है। उन्होंने कहा कि किसी भी सतह से इसे जायज नहीं ठहराया जा सकता है।

वज़ीरे आला इतवार को बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में सहाफियों से बात कर रहे थे। मालूम हो कि उत्तराखंड में कांग्रेस की हुकूमत है और वहां उसके कुछ एमएलए बागी तेवर अपनाए हुए हैं। इसको लेकर वहां की रियासती हुकूमत को एसेम्बली में बहुमत साबित करने को कहा गया है।
कांग्रेसियों का इलज़ाम है कि यह सारा खेल भाजपा को लोग करा रहे हैं। वज़ीरे आला ने यह भी कहा कि भाजपा तरह दल-बदल को पनाह दे रही है। अगर इसे प्रोत्साहित ही करना है तो दल-बदल कानून को हटा देना चाहिए।