भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में सरकार बनाने को लेकर दो विचारधाराओं में बंटती हुई साफ नजर आ रही है। जहां भाजपा में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का खेमा सूबे में छह-सात महीने के लिए सरकार बनाए जाने के पक्ष में है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का खेमा राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में भाजपा की सरकार बनाने को सबसे आत्मघाती कदम मान रहा है। कोश्यारी खेमे का मानना है कि छह-सात महीने बेहतर सरकार देकर जनता को यह संदेश दिया जाएगा कि भाजपा और हरीश रावत सरकार में क्या अंतर है।