उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अखिलेश के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी: गुलाम नबी आजाद

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आज स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ मिलकर लड़ेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने यहां इसकी पुष्टि करते हुए पत्रकारों से कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया जा चुका है लेकिन इस बारे में विस्तृत जानकारी एक दो दिन में प्रदान की जाएगी।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

न्यूज़ नेटवर्क समूह प्रदेश 18 के अनुसार एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनावी गठबंधन बिहार में हुए विधानसभा चुनाव की तर्ज पर होगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन कैसे होगा, इसके लिए अब इंतजार करना होगा। सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने भी कल कहा था कि उनका समूह विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन का इच्छुक है। समाजवादी पार्टी के अखिलेश समूह को कल ही चुनाव आयोग ने असली सपा मानते हुए साइकिल निशान पर चुनाव लड़ने की अनुमति दी थी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ चुनावी गठबंधन के बारे में अंतिम फैसला अखिलेश के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी को करना है और उन्हें उम्मीद है कि गठबंधन का फैसला निश्चित रूप से हो जाएगा।