ठाणे: ऑनर किलिंग के एक संदिग्ध मामले में नवी मुंबई में एक 16 वर्षीय दलित लड़के को कथित तौर पर एक उच्च जाति की लड़की के साथ संबंध रखने पर लड़की के परिवार के सदस्यों ने हत्या कर दी |
पुलिस के मुताबिक़ इस सिलसिले में सात व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया गया जबकि 17 वर्षीय महिला जिसके साथ लड़के का अफ़ेयर था, को भी हिरासत में ले लिया गया है | पुलिस कर्मियों ने कथित तौर पर लड़के के माँ बाप की शिकायत जिसमें कथित तौर लड़की के भाइयों द्वारा लड़के का अपहरण किये जाने की बात कही गयी ,पर कार्यवाई करने से इनकार कर दिया था | इस घटना के बाद कल देर शाम भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (आरपीआई) के कुछ सदस्यों ने नेरुल पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया था |
नवी मुंबई पुलिस ने कल इस संबंध में नेरुल पुलिस स्टेशन के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया। लड़के की पहचान ठाणे जिले में नवी मुंबई के नेरुल इलाके में धारावी गांव के निवासी 17 वर्षीय , स्वप्निल सोनवणे के रूप में हुई है जिसका अपनी सहपाठी के साथ अफेयर था |हालांकि, लड़की के माता-पिता को यह रिश्ता मंज़ूर नहीं था |
पुलिस के मुताबिक़ मंगलवार की रात को लड़की के परिवार के सदस्यों सहित लगभग 20-25 लोगों के एक समूह ने, नवी मुंबई के धारावी गांव में लड़के को लोहे की छड़ों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया | |लड़के को बाद में एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया |
इसके बाद पुलिस ने कल लड़की के भाइयों सागर नाइक (25), साजेश नाइक (21), पिता राजेंद्र नाइक (50), मां मालती नाइक (43), भाई के मित्र आशीष ठाकुर (23) और दुर्गेश पाटिल (22) और एक ऑटोरिक्शा चालक समीर शेख (23) को गिरफ्तार किया ।
आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की प्रासंगिक धाराओं के तहत हत्या, अपहरण, दंगा करने और आपराधिक धमकी और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण अधिनियम के) के तहत मामला दर्ज किया गया है |
सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर अदिकराओ पोल ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों को कल वाशी अदालत में पेश किया जहाँ से उन्हें और 25 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया ।
पुलिस ने बताया कि लड़की को भी हिरासत में लेकर भिवंडी रिमांड होम भेजा गया है | नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले ने कहा कि नेरुल पुलिस स्टेशन के जिन दो अधिकारियों पर लड़के के परिवार की शिकायत दर्ज करने से इनकार करने का आरोप है उन्हें निलंबित कर दिया गया है |