लखनऊ। यूपी में अभी बदायूं गैंगरेप और कत्ल का मामला शांत नहीं और रियासत के सीतापुर इलाके में एक और ऐसा ही मामला सामने आया है। सीतापुर जिले में एक नाबालिग लडकी की लाश पेड से लटकती हुई मिली है। 15 साल की यह लडकी तीन दिनों से गायब थी।
बदायूं मामले से मिलते-जुलते इस मामले में भी रेप के बाद कत्ल का शक जाहिर किया जा रहा है, जबकि पुलिस ने रेप के इम्कानात को खारिज किया है। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया गया है। जिले के बेनीपुर मजरा सरसई गांव में एक 15 साल की ल़डकी पीर की शाम को अपने घर के पीछे खेतों में गई थी। लेकिन वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी। जिसके बाद घर वालों ने खोजबीन शुरू की तो गांव से एक किलोमीटर दूर उसकी लाश एक आम के पेड से लटकी हुई मिली । जिसके बाद पुलिस को शिकायत की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात शुरू कर दी।
लड़की के वालिद के मुताबिक उनकी बेटी के साथ उसी गांव का एक दामाद रमेश छेडछाड और अश्लील हरकतें करता था। इतना ही नहीं उसे उठा ले जाने की धमकी भी दी थी। उस लड़के ने लड़की के साथ शादी करने के लिए उसके वालिद से कहा भी था, लेकिन वालिद ने ऐसा करने से इंकार कर दिया।
लड़की के वालिद का कहना है कि उसकी बेटी के साथ रमेश और उसके दिगर साथियों ने मिलकर गैंगरेप कर उसका कत्ल कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है।