एक चोर से ज्यादा कुछ नहीं हैं हिलेरी: डोनाल्ड ट्रंप

कैलिफ़ोर्निया: रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन पर तीखा हमला करते हुए उनको  ‘चोर’ करार दिया।  ट्रंप ने कहा कि हिलेरी क्लिंटन एक कमजोर औरत है और पूरी तरह से गढ़ी गई हैं। हिलेरी क्लिंटन एक चोर है। और हिलेरी क्लिंटन ने हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ जो किया, उसके लिए उसे जेल में होना चाहिए। पिछले कुछ दिनों से क्लिंटन और ट्रंप के बीच वाकयुद्ध अपने चरम पर पहुंच गया है। कल  कैलिफोर्निया में एक चुनाव प्रचार कार्यक्रम में क्लिंटन ने ट्रंप की तुलना एक तानाशाह से की थी। क्लिंटन ने कहा था, ‘हम एक राष्ट्रपति चुनना चाहते है  न कि एक तानाशाह।  आपको खुद से पूछना है कि क्या यह राजनीतिक दांवपेंच के अलावा भी कुछ और है।’