एक लाख में बेची गयी खलारी की बेटी

खलारी थाना इलाक़े में इंसानी तस्करी का मामला रोशनी में आया है। खबर है कि राय पंचायत वाकेय दरहाटांड गांव की 18 साला लड़की को दिल्ली में एक लाख रुपये में बेच दिया गया है।

इसका खुलासा उस लड़की की बहन ने किया है। बहन के मुताबिक गांव के ही राजेंद्र राम और बालुमाथ थाना इलाक़े के केरी के रहने वाले किशोर ने उसकी बहन को को दिल्ली के रहने वाले वीर सिंह के हाथों एक लाख में बेचा है। यह वाकिया अप्रैल महीने की है। लड़की अपने मामा के घर मुरपा गयी हुई थी।

वहीं उसकी शिनाख्त किशोर से हुई। बाद में उसे बहला-फुसला कर दिल्ली ले जाया गया। इधर, जब वह एक माह बाद भी मामा के घर से नहीं लौटी, तब उसकी बहन ने अपने मामा को फोन किया। उसके बाद उसे पता चला कि उसकी बहन को दिल्ली ले जाया गया है।
इसके बाद भगायी गयी लड़की की बहन राजेंद्र राम से मिली और अपनी बहन से बात करा देने की मिन्नत की। काफी कोशिश के बाद 26 सितंबर को उसकी बात हुई। उसने बताया कि उसे एक लाख रुपये में बेचा गया है। बुधनी ने कहा कि वीर सिंह नामी सख्श उसे अपने घर में जबरन रखे हुए है।