एतमाद खत्म कर रही कांग्रेस

रांची 21 मई : भाजपा के कौमी सदर राजनाथ सिंह ने कहा है कि कांग्रेस आईनी अदारों के एतमाद खत्म करा रही है। यह जम्हूरी नेजाम के लिए बहुत खतरनाक है। हुकूमत की जो एख्तेलाफी जिम्मेदारी होनी चाहिए, उसे भी खो दे रही है।

मिस्टर सिंह पीर को रियासती भाजपा दफ्तर में सहफियों से बात कर रहे थे। मिस्टर सिंह ने कहा कि कानून वजीर ने कोलगेट मामले में मौजूदा कोयला वजीर (वज़ीरे आज़म) को बचाने के लिए सीबीआइ के दस्तावेजात में फेरबदल करवाये। प्रेस कॉफ्रेंस में साबिक़ वज़ीरे आला अर्जुन मुंडा, पार्टी के सदर रवींद्र राय, रघुवर दास भी मौजूद थे।
मिस्टर सिंह ने कहा कि 27 मई से लेकर दो जून तक पार्टी जेल भरो मुहीम चलायेगी।

इस साल या आनेवाले साल में झारखंड में असेंबली और मुल्क में लोकसभा इन्तेखाबात होना है। इसे कारकुनों को चैलेन्ज के तौर में लेना चाहिए। और अभी से ही इसकी तैयारी में लगने की जरूरत है।यह किसी भी सियासी पार्टी के लिए सबसे अहम वक़्त होता है। रियासत की आवाम को यह पता है कि भाजपा ही मुस्तकिल हुकूमत दे सकती है।