तेलंगाना मुद्दे पर मरकज़ी वज़ीर के ओहदा और कांग्रेस से इस्तीफा देने वाली तेदेपा के बानी एनटी रामाराव की बेटी डी. पुरंदेश्वरी हफ्ते के रोज़ बीजेपी में शामिल हो गईं |
पुरंदेश्वरी बीजेपी के साबिक चीफ एम वेंकैया नायडू की मौजूदगी में और उनके रिहायशगाह पर पार्टी में शामिल हुईं| उन्होंने कहा कि वह विशाखापट्टनम लोकसभा सीट से इलेक्शन लड़ना चाहती हैं |
पुरंदेश्वरी ने जब बीजेपी सरबराह राजनाथ सिंह के रिहायशगाह पर जाकर उनसे मुलाकात की तो सिंह ने कहा कि साबिक मरकज़ी वज़ीर डी पुरंदेश्वरी आज भाजपा में शामिल हो गई | मैं पार्टी में आने पर उनका इस्तेकबाल करता हूं | सिंह ने उनको फूलों से भरा गुलदस्ता देकर कर उनका इस्तेकबाल किया |
सिंह की मौजूदगी में ही जदयू के साबिक लीडर और बिहार के औरंगाबाद से एमपी सुशील कुमार भी बीजेपी में शामिल हुए | इससे पहले दिन में पुरंदेश्वरी ने पार्टी के सीनीयर लीडर लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज और अरुण जेटली से मुलाकात की |
उन्होंने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कांग्रेस ने जिस तरीके से रियासत तेलंगाना की तश्कील के लिए आंध्र प्रदेश का दो टुकड़ा किया है उससे उन्हें बहुत तकलीफ पंहुची है | उन्होंने कहा कि रियासत की तक्सीम के बाद कांग्रेस छोड़ने के इलावा उनके पास कोई और चारा नहीं बचा था |
पुरंदेश्वरी मरकज़ में रियासती सनअत व तिज़ारती वज़ीर थी | गुजश्ता महीने लोकसभा में तेलंगाना बिल पेश होने के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था |