एबीवीपी का बिहार बंद आज

अखिल भारतीय विद्याथी परिषद् (एबीवीपी) ने पीर को बिहार बंद का एलान किया है। एबीवीपी के रियासती वज़ीर भरत सिंह जोशी ने कहा कि बिहार में तालीम को बर्बाद करने वाले और तालीमी शोबे में मची लूट, ज़ुल्म करने वाले नीतीश हुकूमत के खिलाफ बिहार बंदी में लाखों तालिबे इल्म सड़क पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि 26 मार्च को एसेम्बली मार्च के दौरान पुरअमन तहरीक कर रहे तालिबे इल्म पर रियासती हुकूमत की तरफ से बर्बर लाठी चार्ज व एके-47 से फायरिंग की गई। इसमें सैकड़ों तालिबे इल्म जख्मी हुए और 50 से ज़्यादा तालिबे इल्म का पीएमसीएच में इलाज़ हुआ। 35 तालिब इल्म को जेल भेजा गया। हुकूमत की इस दमनकारी पॉलिसी के खिलाफ बिहार बंद का ऐलान किया गया है।