मुंबई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से रविवार को भूख हड़ताल वापस लेने के बाद मुंबई विश्वविद्यालय के कलिना कैंपस स्थित जवाहरलाल नेहरू पुस्तकालय को चौबीसों घंटे के आधार पर खोल दिया गया है। विश्वविद्यालय ने इसको चौबीसों घंटे के खोला गया है। सुरक्षा एवम छात्रावास के नियमों के कारण यहां छात्राओं के समय 11 बजे तक ही है, इसके पश्चात इस सुविधा का वो उपयोग नहीं कर सकेंगी।
छात्राओं के लिए एक अस्थायी विकल्प के रूप में वाचनालय छात्रावास में ही है, जहां से उनको एक या दो किताबें लेने के लिए अनुमति दी जाएगी। लड़कियों को 11 बजे के बाद पुस्तकालय के उपयोग की अनुमति संबंधी एक पत्र एक विश्वविद्यालय प्राधिकारी से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को दिया गया है जिसमें समिति गठित करने पर गौर करने की बात कही गई है। संगठन ने कहा था कि पुस्तकालय 24 घंटे खुला रहना चाहिए।
जनवरी में एक समूह द्वारा किये गए विरोध प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय ने आश्वासन दिया था है कि पुस्तकालय 16 जनवरी से पायलट आधार पर 24 घंटे खुला रखा जाएगा। विश्वविद्यालय की ओर से अपना वादा पूरा नहीं करने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार से विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था।