#MeToo: एमजे अकबर अदालत में हुए पेश, कहा होटल के कमरे में प्रिया रमानी से कभी नहीं मिला

नई दिल्ली : पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ दायर किए गए मानहानि के मामले पूर्व राज्यमंत्री एमजे अकबर सोमवार को दिल्ली की एक अदालत के समक्ष पत्रकार प्रिया रमानी के वकील द्वारा जिरह की गई, पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर ने ओबेरॉय होटल में उनसे मिलने या 2006-07 में एशियन एज में उनके अधीन किसी व्यक्ति को परेशान करने से इनकार किया। बहस के दौरान अकबर ने खुद पर लगे आरोप से इन्कार किया। यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद रामानी के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराने वाले अकबर दूसरी बार अपर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट समर विशाल के सामने दूसरी बार उनकी जिरह के लिए पेश हुए। उन्होंने कहा कि दिसंबर 1993 में मुंबई के होटल में वे ना ही रमानी से मिले और ना कोई सवाल पूछे। अदालत ने छह जुलाई के लिए अगली सुनवाई तय की है। रमानी की वकील रेबेका जॉन ने अकबर से कई सवाल पूछे। इनमें से अधिकांश तो सवाल 1993 में रमानी को इंटरव्यू के लिए होटल में बुलाने से जुड़े थे।

उन्‍होंने अकबर से कहा कि उन्होंने रमानी को होटल के कमरे में बुलाया और शराब की पेशकश की। कई निजी सवाल भी किए गए। अकबर ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि उन्होंने होटल में मुलाकात नहीं की। गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में तत्कालीन विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर पर यौन शोषण का आरोप लगा था। विश्‍व स्‍तर पर फैले मीटू अभियान के दौरान कई महिला पत्रकारों ने अकबर पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इसके बाद अकबर ने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्‍होंने प्रिया रमानी पर मानहानि का केस दायर किया था।