एमजे अकबर ने कहा- रेप का इल्ज़ाम गलत, सब कुछ आपसी सहमति से हुई!

वॉशिंगटन पोस्ट में महिला पत्रकार पल्लवी गोगोई द्वारा लिखे गए आर्टिकल में पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर रेप का आरोप लगाए जाने के बाद अकबर की तरफ से सफाई सामने आई। एमजे अकबर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, ‘पल्लवी साफ तौर पर झूठ बोल रही हैं’।

एमजे अकबर ने ANI को दिए गए बयान में लिखा, ’29 अक्‍टूबर को वॉशिंगटन पोस्‍ट ने मेरे वकील को करीब 23 साल पुराने इस घटनाक्रम को लेकर कुछ सवालात भेजे। यह आरोप झूठे थे और इनसे साफ इंकार किया गया’।

उन्‍होंने आगे कहा, ‘2 नवंबर 2018 को वॉशिंगटन पोस्‍ट ने पल्‍लवी द्वारा लिखा गया एक लेख प्रकाशित किया, जिसमें विस्‍तृत रूप से मुझ पर रेप और हिंसा के झूठे आरोप लगाए गए. इस लेख को पढ़ने के बाद यह जरूरी हो गया कि मैं इन तथ्‍यों को प्रकाश में लाऊं’।

न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए गए अपने बयान में अकबर ने कहा है कि उन्होंने पल्लवी के आरोपों को देखा है और इस बारे में कुछ चाजें सामने लानी जरूरी हैं।

अकबर ने कहा है कि साल 1994 के आस-पास उनके बीच जो कुछ हुआ वह आपसी सहमति से था और संबंधों का यह दौर कुछ महीनों तक चलाह अकबर ने कहा कि इस रिश्ते का बुरा असर उनके पारिवारिक जीवन पर भी पड़ा।

अकबर की पत्नी ने पल्लवी पर लगाए झूठ बोलने के आरोप
वहीं, न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए बयान में एमजे अकबर की पत्नी मल्लिका ने कहा, ‘मुझे पता नहीं कि पल्‍लवी के इस झूठ बोलने का कारण क्‍या है, लेकिन वह झूठ बोल रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘#MeToo अभियान के अंतर्गत मेरे पति एमजे अकबर पर जो भी आरोप लगे, मैं उस पर मौन रही।’ हालांकि वॉशिंगटन पोस्ट में पल्लवी गोगोई द्वारा लिखे आर्टिकल में मेरे पति पर रेप का आरोप लगाए जाने के बाद मुझे सच के लिए सामने आना पड़ा।