दिल्ली की अदालत ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री एम जे अकबर द्वारा दायर मामले में पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानि का आरोप तय कर दिया है। अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, प्रिया रमानी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री एम जे अकबर द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे में दिल्ली की अदालत में खुद को निर्दोष बताया और अदालत से कहा कि वह सुनवाई का सामना करेंगी।
Journalist Priya Ramani has pleaded not guilty and claimed trail as a Delhi court frames defamation charge against her in a case filed by former Union minister MJ Akbar. Next date of hearing is May 4. pic.twitter.com/5Ps4LTZphB
— ANI (@ANI) April 10, 2019
गौरतलब है कि इससे पहले इस मामले में हुई सुनवाई में पत्रकार प्रिया रमानी को अदालत ने जमानत दे दी थी। गौरतलब है कि ‘मी टू’ अभियान के दौरान रमानी ने अकबर के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस पर अकबर ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया, जिसमें रमानी को बतौर आरोपी समन किया गया था।
#Delhicourt frames charges against #journalist #PriyaRamani in a #defamation #case filed by former Union Minister #MJAkbar.
Photo: IANS pic.twitter.com/ErTYrmV2rs
— IANS Tweets (@ians_india) April 10, 2019
भारत में पिछले साल ‘मी टू’ अभियान ने जब जोर पकड़ा तब अकबर का नाम सोशल मीडिया में आया। उन दिनों वह नाइजीरिया में थे। फिर उन्होंने 17 अक्तूबर को केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया था।