एयर इंडिया का टायर फटा,मुसाफिर महफूज़

भोपाल :मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार सुबह दिल्ली से भोपाल आ रहे एयर इंडिया के जहाज़ का टायर फट गया। जहाज़ के सभी मुसाफिर महफूज़ हैं।

एयर इंडिया नुमाइंदों के मुताबिक एआई 435 जहाज़ के टायर में हवा की कमी आ गई थी, जिसे सुधारा जा रहा है। खामी को दुरूस्त करके जहाज़ वापस भेज दिया जाएगा।

नुमाइंदों के मुताबिक जहाज़ के उतरने के दौरान मुसाफ़िरों ने झटका सा महसूस किया, जिसके बाद पायलट के एहतियात से जहाज़ उतारने के बाद की जांच में टायर में हवा कम पाई गई।

विमान में सवार 70 से भी ज्यादा सभी मुसाफिर महफूज़ हैं। विमान के दोपहर बाद वापस जाने की उम्मीद है।