मुंबई: फिल्म “जज्बा” से सुर्खियां बटोर रही अदाकारा ऐश्वर्या रॉय बच्चन को एक एड करना भारी पड़ गया। एड की वजह से ऐश्वर्या को मुतनाज़ो का सामना करना पड़ रहा है। ऐश्वर्या के इस एड को नस्ली और चाइल्ड लेबर को बढ़ावा देने वाला बताया जा रहा है।
दरअसल, एड में ऐश्वर्या ज्वैलरी पहने नजर आ रही है। पीछे एक काले रंग बच्चा छाता लेकर खड़ा है।
एड में दिखाई गई तस्वीर को लेकर खूब तन्कीद हो रही है। इसकी वजह से ऐश्वर्या मुतनाज़ो से घिर गई है। हालांकि ऐश्वर्या ने मामले पर सफाई दी है। ऐश ने कहा कि, जब एड की शूटिंग हुई थी, तब ऐसा नहीं था। एड में दिख रही तस्वीर के साथ बदलाव किया गया है।