ओडिशा के कटक से एक दर्दनाक हादसे की खबर आई है। हादसे में 10 यात्रियों की जान चली गई है। वहीं, कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुआ हैं। हादसा ओडिशा की महानदी पर पुल पर हुआ है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस में तकरीबन 35 यात्री सवार थे। बस तालचेर के कोलियरी कस्बे से कटक की ओर जा रही थी। महानदी पर बने पुल पर बस के रास्ते में एक भैंस आ गई। भैंस को बचाने के लिए बस चालक ने अचानक ब्रेक लगाया जिससे बस बेकाबू हो गई।
चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 30 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए।
संबंधित अधिकारियों के मुताबिक हादसे में 10 लोग मारे गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।