ओपिनियन पोल: कमल खिलाने के मूड में नहीं जनता

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, पंजाब और गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलने के आसर नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं अगर उत्तराखंड की बात करें तो यहां भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने की उम्मीद है। ऐसा दावा गुरुवार को जारी किए गए एक ऑपिनियन पोल में किया गया।

द वीक-हंसा रिसर्च के ऑपिनियन पोल की माने तो उत्तर प्रदेश और गोवा में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में सामने आएगी जबकि पंजाब में कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें मिलेंगी। ऑपिनियन पोल के नतीजों में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में 403 सीटों में से भाजपा के खते में 192 से 196 सीटें आ सकतीं हैं जबकि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को इससे ज्यादा सीटें मिलेंगी जिनकी संख्‍या 178-182 के बीच होगी।

सर्वे की माने तो बहुजन समाज पार्टी महज 20 से 24 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर रहेगी। अन्य को 5-9 सीटें मिलने की उम्मीद सर्वे में जतायी गयी है। पोल के नतीजों की माने तो, ‘पंजाब में कांग्रेस सबसे बड़े दल के रूप में नजर आएगी और उसे 49-51 सीटें मिलने की उम्मीद है।

वहीं 117 सदस्यों की विधानसभा में आम आदमी पार्टी 30-35 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज होगी। शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन केवल 28-30 सीटों पर सिमट जाएगा। यहां अन्य को 3 से 5 सीटें मिल सकती हैं।