ओबामा की पसंद बनी हिलेरी क्लिंटन आखिर राज़ क्या है ?

अमेरिकी सदर बराक ओबामा ने कहा है कि हिलेरी क्लिंटन हैरत अंगेज़ सदर होंगी। ओबामा ने कहा कि अमेरिका को लेकर हिलेरी का विजन बेहद साफ है। उम्मीद की जा रही है कि आज हिलेरी क्लिंटन सदर के ओहदा के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए से अपनी दावेदारी का ऐलान कर सकती हैं।

ओबामा ने कहा कि हिलेरी क्लिंटन का वज़ीर ए खारेज़ा के तौर पर काम जबरदस्त रहा है और 2008 में वे उनके सामने एक मजबूत उम्मीदवार थीं। हिलेरी ने 2008 में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से सदर के ओहदा की उम्मीदवारी के लिए ओबामा को चैलेंज दी थी।

साबिक सदर बिल क्लिंटन की बीवी हिलेरी क्लिंटन के पास अच्छा तजुर्बा है। लेकिन उन्हें अमेरिकी सियासत में एक बाँटने वाली शख्सियत के तौर पर भी देखा जाता है।

दूसरी ओर अमेरिका के फ्लोरिडा के साबिक गवर्नर जेब बुश ने सदर के इंतेखाब में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने की कोशिश शुरू कर दिए हैं। जेब बुश के वालिद और भाई अमेरिकी सदर रह चुके हैं। वे जॉर्ज बुश के भाई हैं और जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश के बेटे हैं।